औरंगाबाद। नवीनगर थाना के अंतर्गत दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस मौके पर नवीनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत नवीनगर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शांति समिति के सदस्यों के साथ थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने आगामी दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु विचार विर्मश किया और आवशयक दिशा निर्देश दिये। कहा कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोई भी अप्रीय घटना हो तो, उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दे। पूजा के दौरान पंडालों में या सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ भाड़ न लगाएं। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक कोविड-19 के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। अफवाहों से दूर रहे। विस्तृत चर्चा करते हुए दुर्गापूजा में शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। कहा कि पर्व हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। ये हमारे जीवन में खुशियों के साथ-साथ भाईचारे का भी प्रतीक हैं।
Related Articles
Check Also
Close
-
पुलिस की छापेमारी में छह गिरफ्तारJanuary 15, 2022
-
जमीन विवाद को लेकर लगा जनता दरबारJanuary 1, 2022
-
नामांकन कोषांग को लेकर हुई बैठक, तैयारी पर चर्चाSeptember 22, 2021