विविध

प्रगतिशील किसान ने लगाएं सेव के पौधे, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

सेब की खेती संवार सकती है बिहारी किसानों की जिंदगी, सरकार का अनोखा प्रयास

औरंगाबाद। अब तक ऐसा माना जाता रहा हैं कि सेव की खेती केवल ठंडे प्रदेशों में ही संभव हैं लेकिन अब यह बात मिथ्या साबित हो रही हैं। बिहार के औरंगाबाद ज़िले में भी कृषि विभाग की पहल से सेव का खेती  शुरू कर दिया गया है। फिलहाल इसकी खेती ज़िले के देव प्रखंड के हसौली पंचायत अंतर्गत खखड़ा शुरू किया गया है। जहां प्रगतिशील किसान श्रीकांत सिंह के द्वारा किया जा रहा हैं।
उन्होंने वर्तमान में लगभग 125 सेब का पौधा लगाएं है जो लगभग सभी एक वर्ष की हैं जिसका आज ज़िला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। ज़िला पदाधिकारी ने देखा की प्रगतिशील किसान के द्वारा विशेष तकनीक पर आधारित सेव की खेती की जा रही हैं। कृषि विभाग के द्वारा सभी योजनाओं के अंतर्गत कृषक को सहायता अनुदान राशि उपलब्ध कराया गया है
जिसमें किसान को 90 प्रतिशत अनुदान पर ड्रिप सिंचाई पद्धति का लाभ दिया गया है जिसका इस्तेमाल फल एवं सब्जी की खेती में किया जा रहा है। कृषक के द्वारा उपरोक्त खेती जैविक विधि से किया जा रहा है जिसके हेतु वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाया गया है।
वर्मी कंपोस्ट यूनिट में 5 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। साथ ही छह लाख रूपये कृषि विभाग के द्वारा अनुदान दिया गया है। जिला उद्यान कार्यालय के तहत केला का पौधा 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया है। इस दौरान सहायक उद्यान निदेशक जितेंद्र कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer