मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 में इलाहाबाद में हुआ था। वे हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान थे। उनके नेतृत्व में भारत ने ओलम्पिक में तीन बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 1000 से ज्यादा गोल किए। उक्त जानकारी मध्य विद्यालय कुटुंबा में प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर प्रसाद साहु ने मंगलवार को बच्चों को दी। खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालक और बालिका वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में रुचि कुमारी, शालिनी कुमारी और आकांक्षा कुमारी तथा बालक वर्ग में मनीष सिंह, शंकर कुमार और मनीष कुमार नें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्हें प्रधानाध्यापक के द्वारा कलम-कॉपी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। वहीं बेस्ट स्कोरर के लिए नीरज सिंह को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर साहू, शारीरिक प्रशिक्षित शिक्षक विमल चौहान, रीता कुमारी, कुमारी कमाल फातमा, कुमारी नंदिनी एवं अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
Related Articles
Check Also
Close
-
फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में अंबा की टीम बनी विजेताDecember 30, 2022
-
मांगों को लेकर मुखिया संघ ने दिया प्रखंड कार्यालय में धरनाAugust 22, 2023
-
2024 के महासंग्राम को जीतने में कोई कसर न छोड़े – सुशीलJune 14, 2023