मगध हेडलाइंस: औरंगावाद। सड़क दुर्घटना में मृतक नगर थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के पत्नी रेनू सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रणव शंकर के द्वारा मुआवजा से संबधित 7 लाख 50 हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया। यह मामला हजारीबाग थाना के एक कांड की हैं। सचिव द्वारा बताया गया कि 13 मई 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मोटर दुर्घटना वाद का निस्तारण समझौते के आधार पर कराया गया था।
उक्त घटना के संबध में जानकारी मिली कि हजारीबाग थाना की एक काण्ड में 24 जुलाई 2016 को मृतक संतोष कुमार सिंह अपने गांव से सफारी द्वारा रामगढ़ जा रहे थे। जब वह हजारीबाग के नजदीक नेशनल पार्क पहुंचे तो उक्त गाड़ी की एक पेड़ से टक्कर हो गई जिसमें उनकी मृत्यु हो गयी।
चेक प्रदान करते हुए सचिव द्वारा पीड़िता को बताया गया कि चेक से संबंधित राशि को परिवार के कल्याण में लगाये और इसका ज्यादा से ज्यादा सद्पयोग करें जिससे कि परिवार का भविष्य संवारने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
राष्ट्रीय लोक अदालत वादों का निस्तारण सुलह के आधार पर कराने का एक सशक्त माध्यम है जिसमें सम्बन्धित को त्वरित न्याय प्राप्त होता है और बीमा कम्पनी या पक्षकार से समझौते के उपरान्त प्राप्त चेक को पीड़ित को तत्काल प्रदान किया जाता है। सचिव ने बताया कि आगामी 09-09-2023 को पुनः राष्ट्रिय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है अपने वादों को निस्तारण करवाने हेतु किसी भी कार्य दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं|