मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। अधिवक्ताओं का संघ ही शक्ति है। यह बात निवर्तमान जिला जज रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने विदाई समारोह पर कहीं। शुक्रवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गौरतलब हैं कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार श्रीवास्तव का पटना हाई कोर्ट के प्रशासनिक विभाग में स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के द्वारा शॉल बुके तथा देवधाम का मोमेंटो देकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने न्यायिक कार्यकाल में इतना अच्छा अधिवक्ता संघ नहीं देखा है। हमें इस बात की मलाल रहेंगी की हमारे रहते अधिवक्ता हॉल एवं नव निर्मित मंडल कारा का शुभारंभ नहीं हो सका। हम जहां भी रहेंगे आप सभी का अपनापन बना रहेगा।
स्वागत भाषण में जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने कहा कि निवर्तमान जिला जज के विदाई का आज मार्मिक क्षण है। सिविल कोर्ट के हेरिटेज भवन को काफी खुबसूरत बनाने में इनका अहम योगदान रहा है। व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद एवं अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर के साफ – सफाई तथा स्वच्छता दर्शनीय रहा। हेरिटेज भवन के 100 साल पुरे होने पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाकर उन्होंने व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद पुरे भारत में नाम रौशन कर दिया। इस वर्ष के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड अदालती वादों के निष्पादन में जिला जज की अहम भूमिका रही थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह एवं संचालन अधिवक्ता प्रमेन्द्र मिश्रा ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर एडीजे अमित कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार पाठक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रणव शंकर, रत्नेश्वर कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, योगेश मिश्रा, अधिवक्ता अमित कुमार उपाध्यक्ष , कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, नागेश्वर प्रसाद सिंह, रामकिशोर शर्मा, योगेन्द्र प्रसाद योगी, चंद्रकांता, प्रमोद कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, सरोज रंजन सिन्हा,अकमल हसन, विश्वेश्वर नाथ मिश्र, सतीश कुमार स्नेही, संतोष कुमार, अशोक कुमार , श्याम नंदन तिवारी, सियाराम पांडे, जगनरायण सिंह, सतीश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।