मगध हेडलाइंस: जम्ह़ोर (औरंगाबाद) सदर प्रखंड स्थित जम्होर थाना अंतर्गत पुनपुन बटाने के संगम के तट पर अवस्थित विष्णु धाम परिसर में माघी पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजन अर्चन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। षोडशोपचार विधि से भगवान विष्णु एवं अन्य देवी – देवताओं की पूजा की गई और महाप्रसाद का वितरण किया गया। महंत बालकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि माघी पूर्णिमा व्रत भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी को अति प्रिय है।
इस दिन किए गए पूजा-पाठ विशेष फलदाई होते हैं विष्णु धाम पुनपुन सेवा समिति के संयोजक सुरेश विद्यार्थी ने विष्णु धाम भ्रमण के क्रम में परिसर में अवस्थित हनुमान जी के मंदिर का अवलोकन किया। अवलोकनार्थ पाया की परिसर अवस्थित हनुमान जी का मंदिर दिव्य एवं अलौकिक है मंदिर के गर्भ गृह में प्रतिस्थापित प्रतिमा सुंदर एवं मनोहारी है गौरतलब है कि यह मंदिर अशोक वाटिका पेड़ के छाया से आच्छादित है।
विदित हो कि जब माता जानकी लंका में थी तो उनको अशोक वाटिका में रखा गया था विष्णु धाम परिसर का अशोक वृक्ष उसी अशोक वाटिका का प्रतीक स्वरूप है जब कोई भक्त राहगीर विष्णु धाम आता है तो इस अशोक वाटिका के छाया में विश्राम करता है तो उसे असीम सुख की प्राप्ति होती है। वह स्वयं को सुखद अनुभूति का एहसास करता है। अशोक वाटिका के नीचे बैठने पर धूप का सामना नहीं करना पड़ता है। सूरज की किरने प्रवेश ही नहीं करती इतनी सुंदर मनोहारी छवि वाली अशोक वाटिका का अशोक वृक्ष बरबस ही पर्यटकों को आकर्षित करती है।