अंबा(औरंगाबाद) आवासीय विवेकानंद पब्लिक स्कूल नबीनगर रोड अंबा में शनिवार को संविधान जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के व्यवस्थापक अशोक कुमार ने बच्चों को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में बताया। उन्हें बच्चों को बताया कि संविधान क्या है, संविधान की जरूरत क्युं है और हमें इसकी रक्षा किस प्रकार करनी है।
उपस्थित सभी शिक्षकों ने संविधान जयंती पर अपने विचार अभिव्यक्त किया। इस दौरान लालचंद साव, अनिल कुमार यादव सिकंदर प्रजापति, जयबिंद प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, अजय मेहता, राकेश पांडेय, प्रीति कुमारी, इंदु देवी, गंगेश्वर मिश्रा, रानी कुमारी, सुधा कुमारी एवं सुमन प्रवीण उपस्थित थे।
(मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट)