औरंगाबाद। इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रहे हैं। यानी चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं मौका मिलते हैं वे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुफस्सिल थाना अंतर्गत पोइवां पंचायत के निर्मल बिगहा गांव से सामने आया हैं। जहां गृह स्वामी लाला यादव के घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना कर वारदात को अंजाम दिया है जिसमें लाखों की सामग्रियों पर हाथ साफ़ कर ले गए।
जबकि इस घटना की भनक तक गृह स्वामी को नहीं लगी। इस घटना की जानकारी तब हुई जब वे लोग अहले सुबह सो कर उठे जिसमें देखा की घर की सारी सामग्रियां यत्र-तत्र पड़े हुए हैं। घर के ताले टूटे हुए हैं। इस दौरान गृहस्वामी लाला यादव ने बताया कि उनका पुत्र सिंटू कुमार इब्राहिमपुर में एक निजी विद्यालय चलाता है वह शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए पचास हजार रुपया घर लेकर आया था। जो आलमारी में रखा था। रात्रि में खाना खाकर हम सभी घर के उपर तल्ले पर जाकर सो गए। गहरे नींद में होने के कारण चोरी की घटना की जनकारी नही हुई।
गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने गोदरेज के ताले तोड़कर उसमें रखे लैपटॉप, नगद एवं महिलाओं के गहने चोरी कर ले गए। चोर के बगल से सीढ़ी वाले रास्ते से होकर घर में प्रवेश किये और चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं इस घटना के बाद चोरों ने चोरी की कपड़ों व अन्य अनावश्यक वस्तुएं को घर से कुछ दूर फेंक कर चले गए। वहीं इस घटना के आहत पीड़ित महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुचे तथा मामले छानबीन में कार्रवाई कर रहे हैं।