औरंगाबाद। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है तथा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बात की जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जो भी मानदंड हैं उन्हें सख्ती से पालन किया जाएगा।
वैसे सुरक्षा व्यवस्था की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसमें पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएंगी। वहीं आदर्श आचार संहिता को हर हाल में पालन किया जाएगा। चुनाव प्रकिया के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ नियम संगत कार्यवाई की जाएंगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की गतिविधियां तेज की जाएंगी। वहीं सीमावर्ती राज्यों के इलाकों में वाहन जांच तथा विधि व्यवस्था बनाएं रखने के लिए हर तरह से पुलिस तत्पर रहेंगी।