-महताब अंसारी
कोंच(गया) थाना क्षेत्र के डबुर गाँव में मंगलवार की दोपहर बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष मिलाकर 5 लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों के विवाद में हुए दो पक्षीय मारपीट की घटना में पहले पक्ष से लालती देवी पति कामेश्वर यादव, कामेश्वर यादव (60) पिता चमरू यादव, विकास यादव पिता कामेश्वर यादव घायल हुए हैं। वहीं, दूसरा पक्ष से रेणु देवी एवं धर्मेन्द्र यादव सभी ग्राम डबुर के लोग शामिल हैं। घायलों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में किया गया है। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ हैं।