मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। हाल ही में उधार चाउमीन मांगने को लेकर हुएं विवाद में एक युवक ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर थी उस हत्याकांड के आरोपी को खुदवा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच गौरतलब है कि वह हत्या के बाद से फरार चल रहा था जिसकी पुलिस द्वारा काफ़ी खोजबीन की जा रही थीं। इसी सिलसिले में छापेमारी के दौरान वह पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समधन बिगहा निवासी स्व. शिवनंदन यादव के पुत्र भूषण यादव के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि हत्याकांड के उस आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 08/22 में मुकदमा दर्ज किया गया है। तब से उसकी छानबीन की जा रही है। इसी सिलसिले में कड़ी मस्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इसके बाद उसे थाना लाया गया और इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
भूमि विवाद में सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्याSeptember 3, 2022
-
स्कूली बच्चों को टीकाकरण के लिए गठित किए गए हैं टीम : सिविल सर्जनJanuary 19, 2022
-
नदी में डूबने से एक युवक की मौतSeptember 21, 2021
-
जिला जज द्वारा पीड़ित को प्रदान किया मुआवजा से संबंधित चेकDecember 3, 2021