डॉ ओमप्रकाश कुमार
मगध हेडलाइंस: दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर के नव पदस्थापित एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने अपने कार्यालय कक्ष में दाउदनगर अनुमंडल के थानाध्यक्षों के साथ पहली बैठक करते हुये उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। बैठक की शुरुआत में उन्होंने सभी थानाध्यक्षों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के स्थायी पोस्टिंग नहीं होने के कारण कुछ केस लंबित पड़े हुये हैं। उन केसों का त्वरित गति से निष्पादन किया जायेगा। जब केस निष्पादन होता है तो खुद ही अपराध पर नियंत्रण होता है। गिरफ्तारियां होती हैं। कार्रवाई होती है। अपराधियों को गिरफ्तार किया जाता है। इसका सीधा असर विधि व्यवस्था संधारण पर पड़ता है। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के प्रति सजग रहें। दाउदनगर के पुलिस इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद, ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, हसपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, खुदवां थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर समेत अन्य थानाध्यक्ष मौजूद रहें।