
औरंगाबाद। बारूण प्रखंड स्थित बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बारुण द्वारा मध्य विद्यालय सिमरा के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखा गया एवं मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस संकट की घड़ी में भगवान उनके परिवार को संबल प्रदान करें। शिक्षकों ने यह भी कहा कि देवेंद्र कुमार कर्मठ, मिलनसार,मृदुभाषी एवं कार्य के प्रति हमेशा सचेत रहने वाले शिक्षक थे। विद्यार्थियों के बीच में काफी लोकप्रिय थे। उनके असमय निधन से शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में जिला उपाध्यक्ष छठू सिंह, रविशंकर सिंह,धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रशांत प्रियदर्शी, सतीश पांडेय, रविंद्र कुमार,राजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी चंद्रशेखर सिंह, सुरेश कुमार गुप्ता मनोज कुमार सिंह,विनय कुमार रघुवंश पांडेय, संजय कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, प्रियंका प्रियदर्शनी,अंजना कुमारी, नमिता कुमारी,अनिल कुमार दुबे, उदय कुमार,रामजी सिंह, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव,पूनम कुमारी, सुनीता कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, सद्दाम रिजवी, मोहम्मद इम्तियाज, शाहिद अख्तर, विश्वनाथ कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, विमलेश कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे।