– डी के यादव
कोंच (गया) बिहार सरकार के निर्देश पर शनिवार को मास्क चेकिंग अभियान गया गोह मुख्य मार्ग पर स्थित थाना गेट के समीप चलाया गया और बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड के तीसरे लहर को देखते हुए मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 14 लोगों को बिना मास्क पहने यात्रा करने के बदले में 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार, एस आई दीना नाथ यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं, जानकारी देते हुए बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है। हर जगह कोविड के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि जो छात्र मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले हैं उन्हें आगामी 26 जनवरी तक कोविड टीकाकरण करवाना अनिवार्य है।