
औरंगाबाद। दाउदनगर प्रखंड स्थित विश्व रत्न इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय दाउदनगर में इंटर सत्र 2021-2023 में छुटे हुए विद्यार्थियों का नामांकन सुचारू रूप से क्रियान्वित हो रहा है। स्पोट विधि से नामांकन 27 दिसंबर तक किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए प्राचार्या पुष्पा कुमारी ने बताया कि सभी लोग समय रहते अपना नामांकन करा लें। प्राचार्या ने बताया कि जनवरी माह के पहले सप्ताह में इंटर सत्र 2020-2022 के फाइनल परीक्षा का प्रायोगिक परीक्षा आयोजित किया जाएगा। उसका प्रवेश पत्र कॉलेज के काउंटर से वितरण किया जा रहा है।इस मौके पर जेपी सिंह, रंजन कुमार अमृता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।