क्राइम

कोंच पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को भेजा जेल

डीके यादव

कोंच(गया) थाना क्षेत्र के अमरा गांव से कोंच पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि कांड संख्या 9/21 में गमन करने के आरोप में धनेश्वर यादव पिता नन्हक यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कांड संख्या 63/21 में छह माह पहले ट्रक पकड़ने के क्रम में पुलिस बल पर पथराव करने के आरोप में महेन्द्र यादव को अमरा गांव से गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोविड 19 जांच करवाकर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer