
– डी.के यादव
कोंच (गया) जीवन में दौड़ का एक अलग महत्त्व है। इससे स्वास्थ्य सहित शारीरिक व्यायाम में लाभ मिलता है और मन मष्तिष्क ठीक रहता है। प्रखंड के गौहरपुर पंचायत अंतर्गत आदर्श ग्राम बलवापर में रविवार को युवाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लड़के एवं लड़कियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह दौड़ का आयोजन सड़क पर किया गया जिसमें 1600 मीटर दूरी तथा अंतिम राउंड में फाइनल मुकाबले के लिए 400 मीटर की दूरी निर्धारित किया गया था। इस प्रतियोगिता के आयोजक वार्ड सदस्या रामती देवी रहीं जिसमें दौड़ का उद्घाटन पंचायत के मुखिया शिव कुमार चौहान ने की और प्रतियोगिता का अध्यक्षता शिव कुमार शर्मा (शिक्षक) ने की। दौड़ में 21 लोग सफल हुए जिसमें एक लड़की भी शामिल रहीं। उसके बाद 400 मीटर की रेस में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लोगों को कप देकर सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए मुखिया शिव कुमार चौहान ने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कोंच के छोटू स्टार रहे तथा द्वितीय विवेक कुमार एवं तृतीय स्थान राहुल कुमार ने लाया। मौके पर जयराम पासवान, राम प्रवेश यादव, सुदर्शन प्रसाद, रामाधार ठाकुर, संगीता कुमारी सहित सैकड़ों दर्शक दीर्घा में लोग उपस्थित रहे।