औरंगाबाद। औरंगाबाद ज़िले के देव प्रखंड अंतर्गत दुलारे पंचायत के ग्राम कर्मा मध्य विद्यालय में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कार्यक्रम के तहत तकनिक तथा जैविक आधारित खेती की जानकारी किसानों को दी गई तथा इस दौरान ढैंचा बीज का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार यादव ने दिप प्रज्वलित कर किया गया। कृषि बैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि ढैंचा से फ़सल की पैदावार अच्छी होती हैं, यानी इससे कृषि योग्य खेतों में किसानों को खाद डालने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वहीं भूमि में जीवांश पदार्थ एवं पोषक तत्वों की मात्रा में वृद्धि होती है। पोषक तत्वों का निछालन कम से कम होता है। साथ ही पोषक तत्वों के संग्रहण की क्षमता बढ़ जाती है। भूमि की जल धारण, संचयन एवं वायु संचार क्षमता में वृद्धि होती है। भूमि में कार्य करने वाले लाभदायक जीवाणुओं की क्रियाशीलता में भी बढ़ोत्तरी होती है। फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ गुणवत्ता भी अच्छी होती है। मिट्टी में कार्बनिक रसायनों की कमी दूर करने के लिए किसानों को आसानी से ढैंचा बीज उपलब्ध कराने की कवायद की जा रही है। सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ढैंचा हरि खाद फसल हैं, हरी खाद के रूप में भी इसका प्रयोग होता है। यह खरीफ की फसल के अंतर्गत आता है। इसका प्रयोग गर्मी के दिनों में खेतों में किया जाता हैं ताकि हरी खाद क्षारीय भूमि को सुधारकर खेती के योग्य बनाती है। मुखिया ने कहा कि प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाने, धरती को हरा-भरा करने और पर्यावरण को सहेजने की ओर प्रकृति के संतुलन को बनाएं रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। इस दौरान जीवकोपार्जन विशेषज्ञ रेखा रानी, कृषि विशेषज्ञ अमरेंद्र कुमार तिवारी, वित्तीय विशेषज्ञ विश्वास कुमार वर्मा, दुलारे पंचायत सरपंच रामशीष यादव, उप मुखिया शयाम कुमार, मनोज यादव, सतेंद्र यादव, धनंजय यादव, राजेश यादव, प्रिंस कुमार यादव, भिखारी पासवान डब्ल्यू पासवान ,कृष्णा यादव, मनोज शर्मा जितेंद्र राम, उपेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
Check Also
Close
-
ज़िले में इंटर की प्रायोगिक परीक्षा हुई शुरूJanuary 10, 2022
-
विभिन्न मामलों में फरार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तारSeptember 7, 2022
-
बालू लदा ट्रैक्टर किया गया जब्तNovember 5, 2021
-
अब डाकिये के माध्यम से भी लोगों को मिलेगी मुफ्त विधिक सहायताJanuary 6, 2022