राजनीति

विधान पार्षद ने कोंच के विभिन्न विद्यालयों का किया दौरा

        डी.के यादव

गया। विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह शनिवार को कोंच प्रखंड के विभिन्न माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, उत्क्रमित उच्च विद्यालयों एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से रुबरु हुये। भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह का भव्य स्वागत किया। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोंच, गाँधी उच्च विद्यालय कोंच एवं रामाश्रय उच्च विद्यालय पाली में विधान पार्षद को अंग वस्त्र एवं बुके देकर अभिनंदन एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। मौके पर विधान पार्षद के साथ, वरिष्ठ शिक्षक नेता आशुतोष कुमार, सांसद प्रतिनिधि राम नारायण शर्मा, वित्त रहित महाविद्यालयों के शिक्षकों के नेता डा० नंद कुमार प्रसाद दांगी, शिक्षक नेता संजय कुमार प्रवीण, संजय शैलेंद्र, निलेश कुमार , मनोज कुमार मनु, सुशील कुमार, दिलीप कुमार एवं अन्य माध्यमिक, उच्च माध्यमिक पुस्तकाल्याध्यक्ष उपस्थित थे। विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह के साथ – साथ शिक्षक नेताओं को भी सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से भी विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह को अवगत कराते हुए उसके निराकरण एवं निदान हेतु प्रयास करने की बात कही। वही विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत हैं एवं समुचित जगह पर उनकी आवाज एवं मांगो को पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव सदन में अपनी आवाज को पुरजोर तरीके से बुलंद किया है एवं सडक पर उतरकर शिक्षकों के साथ कंधे से कंधे मिला कर उनके साथ संघर्षरत रहे हैं एवं जहां भी शिक्षकों की आवाज को बुलंद करने की जरूरत होगी, वहां पर सदैव खड़ा रहुंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer