क्राइम

बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पॉइंट पर बाइक छिन फरार, फायरिंग में सवार घायल 

औरंगाबाद। बिहार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसकी एक बानगी बारूण थाना अंतर्गत देखने को मिला। जहां हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना बरूआं पुल की है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। जब सवार उस जगह पर रूका तो बदमाशों ने न सिर्फ उससे बाइक छिनी बल्कि सवार को जान मारने की नियत से चार फायरिंग भी की जिसमें एक गोली सवार के पैंर में लगी। वहीं दूसरी गोली हेमलेट पर लगी जिसमें सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसी क्रम में बदमाश बाइक लेकर फरार हो गये। इस वारदात के बाद ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं जख्मी युवक को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारूण में भर्ती कराया। इसके बाद घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा स्वास्थ केंद्र पहुंचे और मालमे की जानकारी प्राप्त की जिसमें जख्मी युवक ने घटना के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक प्राथमिक उपचार के बाद अब खतरें से बाहर है। पूछ ताछ करने पर उसने खुद को बेलाई गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र मुकुंद कुमार बताया है। उसने बताया कि करीब 1 बजें दोपहर वह उजले रंग की अपाचे बाइक से कहीं जा रहा था इसी क्रम में बरुआं पुल पर हथियारबंद बदमाशों ने रुकने का इशारा किया। जब बाइक रोकी तो बाइक छिनने की कोशिश की गयी जब इसका विरोध किया उन लोगों द्वारा चार फायरिंग किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उन्हें किसी भी किमत पर बख्सा नहीं जायेगा। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer