राजनीति

पूर्व राज्यपाल ने की प्रेसवार्ता, सरकार पर लगाये मनमानी के आरोप

औरंगाबाद। पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने औरंगाबाद स्थिति पार्टी कार्यालय में देश की यथा स्थिति एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की भागीदारी को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि इधर कुछ सालों में कांग्रेस को थोड़े नुकशान का सामना करना पड़ा है। लेकीन इस बीच उन तमाम कमियों को सुधारने की निरंतर कोशिश की जा रही है। होने वाले चुनाव में हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेंगी। वहीं केन्द्र सरकार के गलत नितियों के कारण उत्पन्न समस्याओं से लोगों को अवगत करेगीं। कहा कि हाल के कुछ सालों प्रियंका गांधी की लोकप्रियता काफी बढ़ी हैं। वे लगातार जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है जिसके परिणाम स्वरूप एक बार फिर उनके नेतृत्व में पार्टी वापसी कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास निराकरण को लेकर कई आवश्यक मुद्दे हैं। लेकिन वह ग़ैर ज़रूरी कार्यो के प्रति ज्यादा ही ध्यान देते है। ईश्वर का दर्शन करना अच्छी बात है, लेकीन दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने से अबतक पांच बार केदारनाथ की यात्रा हो आये है। कहा कि फ़िलहाल देश की पूरी कमान एक व्यक्ति विशेष के हाथों में हैं। ऐसे में स्वाभाविक हैं, शासन व्यवस्था तानाशाही की ओर अग्रसर होगी ही जिसका प्रत्यक्ष दर्शन देश में बढ़ती बेरोजगारी एवं महंगाई के पैमाने से अंदाजा लगाया जा सकता है। एक लोकतांत्रिक देश में विपक्ष की क्या भूमिका होती है। उन तमाम पहलूओं को रौंदा जा रहा हैं। देश का ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो सरकार के गलत नितियों से आहत है। ऐसे में जनता के लाख विरोध के बावजूद सरकार को तनिक मात्र भी कोई अंतर नहीं पड़ रहा है। कहा कि हाल ही में घटित उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की घटना में सरकार के चाल उजागर हुए हैं जिस प्रकार से आरोपीयों को सरकार द्वारा बचाने के पुरजोर कोशिश किए गए है। वह बेहद चिंताजनक हैं। मनमानी की भी एक हद होती हैं। लेकिन इन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। इस मौके पर सदर विधायक आनंद शंकर सिंह, कांग्रेस के अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

2 Comments

  1. Pingback: Study in Africa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer