विविध

निकाला गया नगर शोभा यात्रा, जीयर स्वामी का किया गया स्वागत 

डॉ ओमप्रकाश कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद) 11 से 17 नवंबर तक दाउदनगर- बारुण रोड स्थित पांडेयजी के हाता परिसर में आयोजित ज्ञान यज्ञ को लेकर शहर में बृहद नगर भ्रमण यात्रा निकाला गया और दाउदनगर -नासरीगंज सोन पुल पर जीयर स्वामी जी महाराज का स्वागत किया गया। करीब दो दर्जन से भी अधिक घोड़ा एवं बैंड बाजा तथा सैकड़ों वाहनों के साथ हजारों लोगों ने जय श्रीमन्नारायण स्वामी जी की जय घोष करते हुये नगर भ्रमण किया। यज्ञ स्थल से नगर भ्रमण यात्रा निकालकर भखरुआं मोड़ तक गयी और वहां से फिर वापस लौटते हुये दाउदनगर नासरीगंज सोन पुल पर गयी, जहां जीयर स्वामी जी का स्वागत किया गया। दाउदनगर में त्रिदंडी स्वामी के शिष्य जीयर स्वामी जी महाराज के तत्वावधान में ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को वृंदावन से आये संत चतुर्भुज स्वामी जी ने श्री राम कथा को आगे बढ़ाते हुये संतो के संग एवं भगवान के कथा रसास्वादन के बारे में बृहद रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष विष्णु कांत पांडेय, मुख्य संरक्षक डॉ प्रकाश चंद्रा, कार्यक्रम संयोजक अश्विनी तिवारी, कोषाध्यक्ष राजीव रौशन, मीडिया प्रभारी विवेकानंद मिश्र, मिथिलेश दुबे, गोल्डन दुबे, राकेश पांडेय, कैलाश सिंह, संजीव किशोर, नीरज पांडेय, निर्मल पांडेय, अवधेश पांडेय, ब्रजेश कुमार, अवधेश पांडेय, रवि पांडेय समेत अन्य लोग लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer