क्राइम

जज की मां से डेढ़ लाख रूपये की चेन छिनतई करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जज की मां से झपटा मार कर, सोने की चेन छिनतई मामले में एक आरोपित को नगर थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं। पकड़ा गया आरोपित थाना क्षेत्र के दानी बिगहा स्थित गौतम बुद्ध नगर निवासी राकेश गुप्ता हैं। फरार आरोपित मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव निवासी शक्ति महतो हैं। विदित हो कि गत 18 दिसंबर को ब्लॉक कॉलोनी स्थित अपने आवास पर सिविल कोर्ट के एसीजेएम वन सौरभ सिंह की मां रिता सिंह बच्चों के साथ बैठी हुईं थीं। इसी क्रम में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से क़रीब डेढ़ लाख रूपये के सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस अधिक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी मो. अमानुल्लाह खां के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी एवं अन्य पुलिस बलों के द्वारा कार्रवाई की गई जिसके फलस्वरूप तकनीकी विश्लेषण एवं उपयुक्त साक्ष्य के आधार पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरा फरार है। प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुऐ सदर अनुमंडल पदाधिकारी मो. अमानुल्लाह खां ने बताया कि मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया हैं। जबकि दुसरे अप्राथमिकी अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही हैं। पूछ-ताछ के क्रम में पकड़े गए , आरोपित ने स्वीकरोक्ति ब्यान में अपने साथी अप्राथमिकी अभियुक्त शक्ति महतों के साथ मिलकर घटना कारित करने की बात को स्वीकार किया है। संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत आरोपित को जेल भेज दिया गया। इसके पास से एक मोबइल फोन बरामद किया गया है। इस मौके पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer