मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद) मदनपुर के खिरियावां के जामा मस्जिद के समीप साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के द्वारा आयोजित विधूत विपत्र सुधार व राजस्व शिविर में उपभोक्ताओ की समस्याओं का समाधान किया गया तथा बकाए राजस्व की वसूली की गई। शिविर का आयोजन विधुत कार्यपालक अभियंता संजय कुमार बरियो और सहायक अभियंता शिवरतन लाल ने उप भोक्ताओं की समस्याओं की सुनी और बिजली विपत्रों हुई गडबडियों को शिविर में ही सुधार किया। उपभोक्ताओ के पास बिजली बिल बकाया को वसूल किया गया। कार्यपालक अभियंता संजय कुमार बरियो ने बताया कि उपभोक्ताओ द्वारा शिकायत मिल रही थी कि बिजली बिल में त्रुटियां हैं, गड़बड़ियां है। इन समस्याओं का निराकरण करने के लिए गांव गांव और पंचायत स्तर पर शिविर लगा कर विधूत विपत्र का सुधार किया जा रहा है। साथ ही राजस्व की वसूली भी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि विधूत उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए घर घर जा कर जागरुक किया जा रहा है कि विधुत विपत्र में किसी प्रकार की गडबडियां है तो वे सुधार करा लें बनाए राजस्व को जमा कर दें। विधुत कनीय अभियंता विजय शंकर सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को बेरी में 12 फरवरी को वार में तथा निमां आंजन पंचायत और दक्षिणी उमगा पंचायत के छेछानी, छालीदोहर सहित अन्य गांवों में शिविर लगा कर विधूत विपत्र सुधार कर राजस्व की वसूली किया जाएगा।शिविर में विकास कुमार शौण्डिक, राजीव रंजन उर्फ राजू, राकेश रंजन, अरविन्द कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
राजा नारायण सिंह की 12 नवंबर को मनाई जाएगी पुण्यतिथिNovember 7, 2021
-
हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेलFebruary 6, 2022
-
आपसी सहमति के आधार पर ऑन द स्पॉट मामला का किया गया निष्पादनOctober 23, 2021