क्राइम

दहेज उत्पीड़न में हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

औरंगाबाद। दहेज जैसी सामाजिक बुराई पर लगाम लगान के लिए सरकार और कानून व्यवस्था असहज महसूस कर रही हैं। हालांकि यह ज़िम्मेदारी केवल इनकी नहीं हैं बल्कि आम जनमानस की भी है। हम आज खुद को 21 वीं सदी के इंसान कहते हैं। लेकिन आधुनिक होने के साथ-साथ हम कितने सभ्य हुए हैं, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश की महिलाओं को आज भी किसी न किसी रूप में उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। इनके दमन और शोषण के लिए यहां अनेक कुप्रथाएं भी प्रचलीत हैं। कभी नियोग के नाम पर तो, कभी देवदासी के नाम पर तो फिर कभी सती प्रथा के नाम पर उनका दमन वर्षो से किया जाता रहा हैं। आज भी ये कुप्रथाएं किसी न किसी रूप में समाज व देश में मौजूद हैं। जो महिलाओं के दहेज उत्पीड़न व हत्या का कारण बन रहे हैं। इसी क्रम में दहेज के आरोपी को जम्होर थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी काफ़ी दिनों से फरार चल रहा था जिसके आलोक में पुलिस लगातार तालाश कर रही थी। इसी सिलसिले में आरोपी पति शनिवार को पकड़ा गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पत्नि सरिता (25 वर्ष) की पूर्व में हत्या कर दी गयी थी जिसके बाद मृतका के पिता झारखंड हरिहरगंज के डेमा गांव निवासी रामाधार राम ने थाने में पति पौथु गांव निवासी सुदेश्वर राम के विरुद्ध लिखित आवेदन के माध्यम से दहेज उत्पीड़न व हत्या करने का आरोप लगाया था जिसकी काफ़ी दिनों से छानबीन की जा रही थी। इसी सिलसिले में आरोपी शनिवार को गिरफ्तार किया गया और उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer