विविध

सेवानिवृत शिक्षक का निधन

          डी.के यादव

गया। कोंच प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल कोंच से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक परशुराम प्रसाद सिन्हा का निधन आज दोपहर बाद करीब तीन बजे हो गया। वे एक कुशल शिक्षक तथा चौमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। जानकारी देते हुए विकास टेलीकॉम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 68 वर्ष थी और पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में उनका निधन हो गया। वे काफी वर्षों तक कोंच मिडिल स्कूल में सेवा दिए थे तथा गणित विषय के शिक्षक थे। कोंच तथा आस पास के लोगों ने उनके निधन पर गहरी शोक व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer