विविध

साहित्यिक संवाद कार्यक्रम में ‘खुशबू जैसे लोग’ की पर की गयी चर्चा

औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत जम्होर में साहित्यिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन औरंगाबाद के जिला मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने किया। इस क्रम में प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह लिखित पुस्तक ‘खुशबू जैसे लोग’ पुस्तक की चर्चा की गई। सर्वप्रथम ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रधान पुजारी छोटेलाल पांडेय को लेखक शिव नारायण सिंह ने अपनी पुस्तक समर्पित की। इसके बाद प्रखंड कांग्रेस कमिटी औरंगाबाद के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को भी अपनी पुस्तक समर्पित किया। संबोधन के क्रम में मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने कहा कि शिक्षक, ज्योतिषी एवं लेखक शिव नारायण सिंह की यह पुस्तक संस्मरणात्मक है। इसके संस्मरण की व्याख्या पूरे औरंगाबाद जिले के साहित्यिक, राजनैतिक एवं धार्मिक इतिहास के संदर्भ से है। इस पुस्तक के संस्मरण से जिले के महान विभूतियों के बारे में सटीक जानकारी मिलती है। यह संस्मरण साहित्य लेखक की आत्मकथात्मक वृत्ति के रूप में दृष्टिगत एवं परिलक्षित होती है। साहित्यिक संबाद के मौके पर भारतीय मजदूर संघ के वरीय सदस्य सुरेंद्र सिंह, समाजसेवी राणा सुनील सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

One Comment

  1. Pingback: Fysio Dinxperlo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer