विविध

चार पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को किया पुरस्कृत

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई

औरंगाबाद। पुलिस कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति पर औरंगाबाद पुलिस केन्द्र सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही उनके कार्यकाल की सराहना की गई। सेवा निवृत होने वालों में पु.अ.नि. शिवशंकर मांझी, पु.स.अ.नि विजय कुमार सिंह, हवलदार पल्टु उरॉव एवं सिपाही फिरोज खान शामिल है।

सेवा निवृत हो रहे पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को पुलिस केन्द्र, परिचारी प्रवर पवन कुमार के द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व पौधा प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पु.अ.नि बंकटेश्वर ओझा, पु.अ.नि सुनिल कुमार, पु.अ.नि शारदा शंकर, पु.अ.नि अनिल कुमार सिंह, स.अ.नि अशर्फी राम तथा बिहार पुलिस मेन्स एशोसियेशन व पुलिस एशोसियेशन के पदाधिकारी तथा सदस्य गण एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer