जयंती

संविधान को तोड़-मरोड़ कर मनु का संविधान लागू करना चाहती है भाजपा : पूर्व मंत्री  

(मिथिलेश कुमार)

मगध हेडलाइंस : अंबा (औरंगाबाद)। राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान जननायक के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजद सत्यनारायण शर्मा एवं संचालन पूर्व प्रमुख मनोज यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पर्यटन मंत्री बिहार सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजद सुरेश पासवान एवं प्रदेश महासचिव राजद ई. सुबोध कुमार सिंह उपस्थित हुए।

इस दौरान सुरेश पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है। केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है। वो संविधान को तोड़ मरोड़ रही है, भारतीय संविधान को बदलकर मनु का संविधान लागू करने का प्रयास कर रही है। कर्पूरी ठाकुर बहुत निर्भीक व निडर नेता थे। इनके विचारों को आत्मसात् करने का संकल्प लेने का दिन है। बिहार क्रांतिकारियों की भूमि है।

गांधीजी ने चंपारण से ही सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था। जब बिहार जागता है तो देश जागता है। आज जरूरत है देश और संविधान को बचाने का। कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु लालू प्रसाद के गोद में हुई थी। उनकी मृत्यु पर उन्होंने संकल्प लिया था कि कर्पूरी ठाकुर के अरमानों को हम मंजिल तक पहुंच जाएंगे और उस सपने को उन्होंने साकार भी किया। जब भी कोई गरीब आगे बढ़ता है उस पर इसी तरह के हमले होते हैं प्रताड़ित करने के लिए।

इनका विचार जिंदा रखना है। उनके विचारों को गांव-गांव तक फैलाना है और विरोधियों को जवाब देना है।इस अवसर पर इंजीनियर सुबोध कुमार, मुखिया रविंद्र यादव, मनोज कुमार यादव, नंदकिशोर सिंह यादव , राजकुमार यादव, सरयू प्रजापति, मोहम्मद जसीमुउद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र कुमार , जगनारायण यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer