औरंगाबाद। सोने की लालच में आकर एक महिला ने अपनी असली सोने की चैन गवा दी। यह मामला उस वक्त हुआ जब दो अज्ञात महिलाओं ने नकली सोने की चैन को असली बताकर सस्ते दामों का लालच देकर 18 ग्राम की असली सोने की चैन को ठग लिया। इस घटना को लेकर नगर थाना अंतर्गत बिराटपुर मुहल्ले के अजय कुमार सिन्हा की पत्नी निर्मला देवी ने थाना में कांड दर्ज कराया हैं। तथा कार्रवाई की मांग की है।
निर्मला देवी ने बताया कि वे किसी परिचित व्यक्ति को देखने शहर के बाईपास गयी थी। जहां ऑटो से लौटने वक्त दो अज्ञात महिला उस ऑटो में बैठी थी जिन्होंने अंबा जाने की रास्ता पूछी और अपने पति से झगड़ा होने की बात बता कर अपनी सोने की चैन बेचने को कहा।
इसके बाद निर्मला देवी को अपनी बातों में लेकर दोनों अज्ञात महिलाओं ने उन्हें शहर के प्रियवर्त पथ के आसपास लेकर आ गई। जहां महिलाओं ने किसी रसायन का इस्तेमाल कर निर्मला देवी से असली सोने की चैन ले ली और बदले में नकली सोने की चैन उन्हें दे दी। वहीं इसके बाद जब तक निर्मला देवी को इस बात का अहसास हुआ की उनके पास सोने की चैन नकली हैं। तब तब दोनो महिलाए फरार हो गई। हालांकि इस दौरान निर्मला देवी ने दोनों अज्ञात महिलाओं को पहचान करने की दावा की हैं।
ऐसे में गौरतलब है कि आज कल शहर में इस प्रकार की गिरोह पुनः सक्रिय हो गयी है जिससे आम लोगों को बचने की सलाह दी जाती है जिससे की उस महिला द्वारा अन्य कोई ठगी का शिकार न हो।