प्रशासनिक

डीएम ने आमजनों से किया जनसंवाद, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी 

– संजीव कुमार – 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बिहार सरकार के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों मे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मदनपुर प्रखंड के चेंई नवादा पंचायत के चेंई गांव स्थित पैक्स गोदाम के समीप जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत, डीडीसी अभयेन्द्र मोहन सिंह, एसडीओ विजयंत, डीएसपी अमानुल्लाह खान, बीडीओ कुमुद रंजन सहित कई जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ़ बबलू सिंह ने की तो संचालन बीडीओ कुमुद रंजन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जज्वलित के साथ की। इसके उपरांत मुखिया बब्लू सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तो वहीं जीविका दीदियों ने मधुर आवाज़ में स्वागतम गीत के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान डीएम ने जनसंवाद कार्यक्रम मे संबोधित करते हुए कहा कि लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुुंचने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और जनता के बिच सेतु का काम कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता और पदाधिकारी को सीधे एक दूसरे से रूबरू होने का मौका मिल रहा है जिससे ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ मिल रहा है जिससे वे लाभान्वित होकर अपनी तरक्की कर रहे हैं और एक समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण कर रहे हैं।

डीडीसी अभ्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि आदि सहित सभी विभाग के योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है जिससे ना सिर्फ उनके जीवन स्तर मे सुधार हो रहा है बल्कि वे आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे है। एसडीओ विजयंत ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम बिहार सरकार की अनोखी पहल है जिसके माध्यम से संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी जाती है। इससे समाज के हर तबके के लोग लाभान्वित हो रहे है और तरक्की कर विकास की नयी गाथा लिख रहे है। डीएसपी ने संबोधित करते हुए पुलिस – पब्लिक के बिच बेहतर संबध स्थापित करने, आम लोगों की सुरक्षा की प्राथमिकता, समाज मे अमन चैन व विधि व्यवस्था कायम रखने एवं साइबर क्राइम से बचने पर बल दिया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख सोनी देवी ने पंचायत के बच्चों के लिए एक इंटर महाविद्यालय एवं सिंचाई की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग जिला पदाधिकारी से की। मुखिया विकास कुमार उर्फ़ बब्लू सिंह ने पंचायत मे उत्पन्न पेयजल की समस्या से अवगत कराते हुए अविलंब शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि लोग कई प्रकार के बीमारियों से बच सके।

जिला पदाधिकारी ने पंचायत की समस्याओं को जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया।जनसंवाद कार्यक्रम मे सबसे पहले विभिन्न विभाग के जिलास्तरीय व प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी अपने – अपने विभाग द्वारा पंचायतों मे संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जनसंवाद कार्यक्रम मे मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पशुपालन, कृषि, कल्याण, सांखिकी, जीविका समूह, आंगनबाड़ी, छात्रवृत्ति, श्रम प्रवर्तन व अन्य विभाग के पदाधिकारी अपने – अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों ने अपने अनुभव को जनसंवाद कार्यक्रम मे पेश किया।इस दौरान जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु, प्रखंड प्रमुख सोनी देवी, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह, मुखिया धनंजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, प्रफुल सिंह,पैक्स अध्यक्ष नागवंश सिंह, नीरज चौहान, बलिराम सिंह आदि सहित अनेक विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जनता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer