
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। पारादीप फॉस्फेटस लिमिटेड कंपनी (नवरत्ना) के द्वारा औरंगाबाद में खाद उप-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कंपनी के अधिकारी एस.के. सिंह ने फ़र्टिलाइज़र के बारे में रिटेलर्स को समझाते हुए कंपनी के उत्पाद टीएसपी, नैनो शक्ति नैनो डीएपी, नाइट्रोनिक-32, 20.20.0.13, ऑर्गॅनिक्स फर्टिलाइजर्स इत्यादि उर्वरकों के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों को अधिक समृद्ध और टिकाऊ कृषि भविष्य की दिशा में अपनी सामूहिक यात्रा जारी रखने के लिए प्रेरित किया। राजीव मिश्रा ने कंपनी के फसल सुरक्षा रसायनों के बारे में चर्चा करते हुए फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मृदा संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि मिट्टी हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इसके संरक्षण से न केवल कृषि उत्पादन सुनिश्चित होता है, बल्कि यह पर्यावरण और जल संसाधनों के लिए भी आवश्यक है। नरेश कुमार गौड़ ने सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे महा जिपमाइट, पंच रत्न, भूमित्र इत्यादि उत्पाद के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने, एनपीके उर्वरकों के उपयोग को बेहतर बनाने और फसलों की उपज की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। इस सम्मेलन में 100 से अधिक उप-विक्रेता उपस्थित हुए। इस अवसर पर डीलर्स श्रीराम फर्टिलाइजर एजेंसी रामजी प्रसाद, किसान खाद भंडार, स्वास्तिक एजेंसी, ओबरा फर्टिलाइजर, राम प्रसाद अग्रवाल, बलिराम सिंह, प्रशांत सिंह राठौर उपस्थित थे।






