
मगध हेडलाइंस : जिउतिया स्नान के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में 8 बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर अवस्था में इलाजरात हैं। घटना के बाद व्रत का माहौल गम में बदल गया। यह हादसा औरंगाबाद जिले के मदनपुर एवं बारुण थाना क्षेत्र की है। इस घटना में दो सगी बहनें भी शामिल है। घटना उस समय हुई जब बच्चे जिउतिया पर्व को लेकर आहर एवं तालाब में स्नान करने गए थे। इस दौरान दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है जिसमें एक गंभीर अवस्था में इराजरत है। इसमें पहली घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव की हैं जिसमें उस गांव निवासी उपेन्द्र यादव की 8 वर्षीय पुत्र अंकज कुमार, बीरेंद्र यादव की 13 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी, युगल यादव की 12 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी एवं सरोज यादव की 12 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी उर्फ काजल कुमारी की मौत हो गई। जबकि इस दौरान उस गांव निवासी जयपाल यादव की 12 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी को आहार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं दुसरी घटना बारुण थाना क्षेत्र के इटहट गांव की हैं जिसमें उस निवासी गौतम सिंह के 19 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी एवं 11 वर्षीय अंकु कुमारी तथा गुड्डू सिंह की 12 वर्षीय पुत्री चुलबुली, मनोज सिंह की 10 वर्षीय पुत्री आशिका उर्फ़ लाजो कुमारी की मौत हों गई। जबकि उस गांव निवासी धीरू सिंह की 16 वर्षीय पुत्री राशी कुमारी जीवित हैं, जिसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जहां वह इलाजरत हैं। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में बच्चों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही कोई व्यवस्था नहीं करने के लिए प्रशासन से नाराजगी जताई है। जिउतिया पर्व के दिन हुए इस हादसे से ज़िले में गम का माहौल है। घटना को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह ने कहा कि दो अलग-अलग जगहों पर पानी में डूबने से आठ बच्चों की मौत हो गई। फ़िलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है जिसमें एक लड़का हैं जबकि अन्य सभी लड़कियां है। सरकारी प्रावधान के तहत हमारी प्रयास होगी की पीड़ित परिजनों को मुआवजा राशी अविलंब मिले। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन – संजय कुमार पांडे ने बताया कि स्नान के ये सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए जिसमें आठ बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जो फ़िलहाल इलाजरत हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, नवीनगर विधायक विजय कुमार उर्फ डब्लू सिंह, ज़िला पार्षद शंकर यादव , सुरेंद्र यादव, ज़िला पार्षद प्रतिनिधि ई. सुबोध कुमार सिंह सहित कई अन्य ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और यथा संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी है और प्रशासन से आपदा राहत कोष से उचित राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।







