
मगध हेडलाइंस: सस्ते और सुलभ हवाई सेवा से पर्यटन के साथ-साथ उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। यह बात औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा ने लोकसभा में कही। श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कई ऐतिहासिक, धर्मिक और पर्यटन स्थल हैं। जहां देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा विदेशों से भी लाखों पर्यटक आते हैं। लेकिन प्रयाप्त हवाई सेवा की सुविधा और हवाई यात्रा महंगे होने से पर्यटकों का आवागवन काफी कम है। सांसद ने कहा कि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हवाई यात्रा को सहज और सुलभ बनाना होगा। बिहार में 3 एयरपोर्ट है, पटना गया और दरभंगा एयरपोर्ट है। पटना काफ़ी व्यस्ततम एयरपोर्ट है, उन्होंने कहा कि बिहार में एक अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गया अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, काशी की तर्ज पर महाबोधि और विष्णुपद कॉरिडोर का विकास होना चाहिए। इसकी चर्चा पुर्व में सदन में हुई हैं। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष में 20 लाख से अधिक लोग अपने पितरों का पिंड दान करने हमारे गया आते हैं। एक माह बाद यहां पिंड तर्पण शुरु होगा। इसके मद्देनजर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है, यहां आम लीची सहित कई अन्य फल बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है, लेकिन ढुलाई के लिए एक भी कार्गो विमान बिहार से अन्य राज्यों में नहीं चलती है। यदि कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कार्गो विमान की व्यवस्था कर दी जाए तो उद्योग के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट मामले में पूछा की, आखिर कब तक शुरू होगा। इस एयरपोर्ट से असीम संभावनाएं हैं।