
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के एक आरोपित को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान बारूण थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली गांव निवासी 26 वर्षीय सुनिल कुमार चंद्रवंशी के रूप में की गई है। दरअसल मासूम बच्ची नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक जगह शादी समारोह में आई हुई थी। इसी क्रम में आरोपित ने मासूम को अकेला देख बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता ने नगर थाना में फर्द ब्यान दर्ज करवाया। वहीं कांड के आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – वन संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह एवं सशस्त्र बलों के द्वारा कार्रवाई की गई जिसमें आरोपित पकड़ा गया। इसके बाद आरोपित एवं मासूम बच्ची का चिकित्सीय जांच करवाया गया। अयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान अपने कार्यालय में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – वन संजय कुमार पांडे ने बताया कि यह घटना मनवाता को शर्मशार करने वाला हैं। इस कांड का त्वरित निष्पादन कर स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा तथा घटना में संलिप्त अभियुक्त को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा। पूछ-ताछ में पकड़े गए आरोपित ने अपराध स्वीकार किया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक निशा कुमारी, प्रदीप कुमार, अनीत कुमार एवं पुलिस सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण वल्लभ सिंह सहित अन्य शामिल थे।