क्राइम

अज्ञात शख्स की हुईं पहचान, प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात आई सामने, छह लोग बने नामजद 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मादनपुर पुलिस ने एक अज्ञात युवक के शव का शिनाख्त कर लिया है। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के छालीदोहर निवासी 30 वर्षिय महेश कुमार यादव के रूप में हुईं हैं। गौरतलब हैं कि सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के लोहर्षी टोले मुर्गी बिगहा के समीप उत्तर कोयल नहर किनारे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर अपने स्तर से शिनाख्त में जुटी हुई थीं। इसी क्रम में घटना कि जानकारी होने पर मृतक के पिता तेज नारायण यादव ने शव की पहचान की और थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं जिसमें हत्या का आरोप लगाते हुऐ उन्होंने छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इस दौरान उन्होने बताया कि दुखी सिंह भोक्ता की बेटी से मोबाइल फोन पर उनका पुत्र करता था जिसकी जानकारी उन्हें प्राप्त हुई थीं। हालांकि इस दौरान उन्होंने काफ़ी समझाया बुझाया, लेकिन इसी क्रम में उसकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। दर्ज़ प्राथमिकी के अधार पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer