मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। दूध देने वाली पशुओं के लिए पालकों को कैल्शियम किट का पैकेट वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत देव प्रखंड के दुलारे पंचायत के ग्राम कर्मा – बहादुरडीह में आयोजित किया गया। जहां सैकड़ो महिला- पुरूष पशुपालकों को कैल्शियम किट पैकेट का वितरण किया गया। मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कैल्शियम उपयोग से पशुओं की .दूध में वृद्धि होगी। विभाग द्वारा महिला किसानों को खनिज लवण और कैल्शियम पैकेट वितरण महीने में एक बार किया जाता है। महिला किसानों को कैल्शियम लेते समय किसानों चेहरे पर उत्सव देखने को मिला। रेखा रानी ने बताया कि पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा रखने और दूध बढ़ाने के लिए खनिज लवण और कैल्शियम के पैकेट का उपयोग अति आवश्यक है। सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी रवि शंकर राम ने कहा कि इस क्षेत्र के किसानों के पशुओं के लिए स्वास्थ्य के साथ- साथ जरूरी पोषण आहार उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, वैक्सिनेशन की भी व्यवस्था की गई है, ताकि विभिन्न रोगों से बचाव किया जा सके। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल, जमीन, जानवर एवं मानव जीवन को बचाना हैं। इस मौके पर पोदार कुमार, रामस्वरूप यादव, अमरेंद्र यादव, सतेंद्र यादव, बिरेन्द्र भोक्ता, सीता पासवान, अखिलेश भोक्ता, विनोद यादव, विनय कुमार यादव, धनंजय यादव, मुना भोक्ता, चंदन कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
Check Also
Close
-
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिसDecember 1, 2022
-
दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, सास-ससुर एवं पति गिरफ्तारDecember 4, 2022