प्रशासनिकविविध

शर्तों के साथ मिलेगी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं को अनुमति, रावण दहन पर प्रतिबंध: एसडीओ

       डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक दाउदनगर थाना परिसर में आयोजित की गयी। अध्यक्षता करते हुये एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुये कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये उत्साह पूर्वक पर्व मनायें। रावण दहन नहीं किया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में विसर्जन जुलूस नहीं निकालना है। पंडाल की अनुमति कुछ शर्तों के साथ मिलेगी। पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगा होना अनिवार्य है। पंडाल में भीड़ नहीं लगनी चाहिये। हर हाल में 15 अक्टूबर को शाम चार बजे तक प्रतिमा विसर्जन कर लेना है।  एसडीओ ने कहा कि शरारती तत्वों पर प्रशासन की नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि सभी चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने कहा कि दुर्गा पूजा कमिटीयों के साथ एक विशेष बैठक थाना परिसर में गुरुवार को आयोजित की गयी है, जिसमें पूजा कमिटी के प्रतिनिधि का उपस्थित रहना अनिवार्य है। बैठक में सीओ विजय कुमार, दाउदनगर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, हसपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार, ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, नप के सिटी मैनेजर मो. शफी अहमद, सहायक विद्युत अभियंता राजीव झा, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कौशलेंद्र कुमार सिंह, हनुमान मंदिर कमिटी के अध्यक्ष अटल बिहारी, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार चंद्रवंशी, अशोक कुमार वर्मा, सरयू सिंह, अभाविप नेता पुष्कर अग्रवाल, विराज प्रसाद सिन्हा, ब्रजेश तिवारी, समाजसेवी सफदर हयात, नप के स्टैंडिंग कमिटी सदस्य बसंत कुमार, वार्ड पार्षद दिनेश प्रसाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer