मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। ज़हरीले सर्प दंश से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह मामला माली थाना क्षेत्र के करहारा गांव की हैं। जहां बुधवार की रात एक विषैले सर्प ने किशोर को काट लिया जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक किशोर सत्यम कुमार उस गांव के राजेश विश्वकर्मा का बेटा था। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात सत्यम खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था। इसी दौरान उसे एक ज़हरीले सर्प ने दाहिने हाथ की केहुनी को काट लिया। इस घटना की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी जिसे परिजन किशोर को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन पुर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी। जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही परिजन शव से लिपटकर रोने – बिलखने लगे जिनके चित्कार से अस्पताल परिसर में माहौल गमगीन हो गया। वहीं गुरुवार की सुबह घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई जिसके अलोक में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
मामूली विवाद में महिला को गोली मारी, आठ घायलFebruary 5, 2023
-
रक्तदान कर बचाया महिला का जीवनSeptember 24, 2023
-
बीएड का ट्रेनिंग कर लौट रही छात्रा व उसके भाई को ऑटो ने मारी टक्कर, घायलFebruary 20, 2023