– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह ( औरंगाबाद ) वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक एवं दो किशोर की मौत हो गई। यह मामला औरंगाबाद ज़िले के बंदेया थाना क्षेत्र की हैं, पहली घटना प्रतापपुर गांव की हैं जहां वज्रपात की चपेट में आने से पैक्स अध्यक्ष तालकेश्वर यादव के भाई सिद्धेश्वर यादव की मौत हों गई। वहीं दुसरी घटना थाना क्षेत्र के ही बक्सर गांव की हैं। जहां रविवार की शाम उस गांव के बधार में दो किशोर भैंस चरा रहे थे , तभी अचानक बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आकर दोनों किशोर झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों किशोर को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में भर्ती करवाया जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने दोनो किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की पहचान बक्सर गांव निवासी रंजित पासवान के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं रविरंजन ठाकुर के 15 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से दोनों किशोर के परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़ित परिजनों ने आपदा राहत के तहत ज़िला प्रशासन से मुआवजे की मांग की हैं। इस घटना पर ज़िला पार्षद प्रतिनिधि श्याम सुंदर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हैं।