
मगध हेडलाइंस: बारुण ( औरंगाबाद ) बारुण प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बगतरपा में अवकाश प्राप्त शिक्षक कमलेश प्रसाद सिंह के विदाई के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही साथ भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ एस राधाकृष्णन की 135वीं जयंती भी मनाई गई। सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय शिक्षक दिलीप कुमार ने किया। जबकि संचालन कृष्ण कुमार राम ने किया। सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षकों, ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कमलेश प्रसाद सिंह जी को पुष्पहार, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं उनके द्वारा विद्यालय में किए गए कार्यकलापों की चर्चा की ।उनका कार्यकाल स्वर्णिम रहा अपने समय में उन्होंने विद्यालय को विकास के शिखर पर पहुंचा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच अनुशासन प्रियता का बोध कराया। उनके सेवानिवृत्ति के पश्चात पदभार ग्रहण करने वाली कलावती देवी ने कहा कि कमलेश कुमार सिंह एक कुशल कर्मठी एवं अध्ययनशील शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं।वे बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय शिक्षक के रूप में पहचान बनाई थी। उनके कार्यकाल में बच्चों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्तरोत्तर विकास हुआ। विदाई समारोह के मौके पर सत्यनारायण भारती, रूपनारायण भारती, अशोक सिंह, शिक्षक जनेश्वर प्रसाद, अनदतिब आलम, पंकज कुमार तहसीन फातिमा, सीमा कुमारी अरुंधति कुमारी अब्दुल रहमान वीणा कुमारी, चित्रलेखा कुमारी रसोईया उपेंद्र कुमार, कलावती देवी, ममता कुमारी, संगीता कुमारी,जय मालती देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।