– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के देवहरा पंचायत अंतर्गत धेजना गांव में बुधवार की आधी रात को बेखौफ अपराधियों के द्वारा एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सर में सटाकर मारी गई है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी किसान रामचंद्र मिस्त्री (67) अपने घर में सोए हुए थे। जब सुबह उनकी पत्नी उठाने गई तो देखा कि मेरे पति खून से लथपथ हैं। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा दी है। हत्या के कारण पता करने के लिए एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर पहुुंचकर जांच में जुट गई हैं। हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के चर्चे हैं कुछ लोग जमीनी विवाद या पूर्व की रंजिश बता रहे हैं। मृतक अपने घर पर अपनी वृद्ध पत्नी सुमित्रा देवी के साथ रहते थे। वहीं मृतक के तीन पुत्र व चार पुत्री है जो विवाहित हैं। मृतक के पुत्र विनोद शर्मा, प्रमोद शर्मा व सुरज कुमार अपने बाल बच्चों के साथ दाउदनगर में रहकर कामकाज करते हैं।घटना के बाद से घेजना गांव में दहशत का माहौल कायम है। समाचार संकलन तक मृतक के परिजनों द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।