मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। अपराधियों ने दिन दहाड़े एक 75 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। यह मामला औरंगाबाद ज़िले के माली थाना क्षेत्र के बिसाही गांव की हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। किसान की पहचान उस गांव निवासी जगदीश यादव के रुप में हुईं हैं। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनो को हुई तो घर में कोहराम मच गया जिससे परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। परिजनो ने हत्या की सूचना पुलिस को दी जिसके अलोक में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। वहीं पुलिस घटना की अनुसंधान में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जगदीश यादव के एक विक्षिप्त पोते को उस गांव के ही शंकर यादव, अखिलेश यादव और हरी यादव लाठी से पीट रहे थे तभी गाय को बांध रहे जगदीश यादव उस जगह पहुंचे और अपने पोते को बचाने लगे। इस दौरान हरि यादव ने गुड्डू यादव और पिंटू यादव को बोला देख क्या रहा है पिस्तौल से केवल हवाई फायरिंग करने से क्या होगा सटा कर गोली मार दो बाकि मैं देख लूंगा। ऐसा सुनते ही जगदीश यादव अपनी जान बचाने के लिए दौड़ कर भागने लगे तभी गुड्डू यादव ने पीछे से उन्हें को गोली मारकर मौके पर हत्या कर दिया। इधर घटना के बाद से आरोपी फरार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का अब तक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकीन ऐसा बताया जा रहा है कि बच्चे की विवाद में बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई, फिलहाल शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Check Also
Close
-
आईएएस शुभम कुमार को मिला बारुण वीडिओ एवं सीओ का संपूर्ण प्रभावDecember 20, 2022
-
युवक के हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेलJanuary 18, 2023