मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। अर्चित हत्या काण्ड में औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है जिसमें 24 घंटे के अंदर कांड का सफल उद्भेदन किया गया। हत्या में शामिल कुल दो विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया। हत्या का करण मुख्यतः आपसी विवाद बताया जाता है। यह घटना 19 अगस्त की है जिसमें नवीनगर थाना अंतर्गत बाजार स्थित एक राईस मिल से उक्त किशोर का शव बरामद किया गया था जिसकी पहचान मिर्जापुर गांव निवासी सत्यनारायण सिंह के पुत्र 16 वर्षीय अर्चित कुमार के रूप में हुईं थीं। इसके बाद अविलंब सु-संगत धाराओं में काण्ड दर्ज कर सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया।
पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने विडियो जारी कर बताया कि अर्चित हत्या काण्ड में गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर 24 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त कुल दो विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध करते हुये, उक्त काण्ड का सफल उद्भेदन किया गया। निरूद्ध किये गये दोनों विधि विवादित किशोरों द्वारा इस घटना का मुख्यतः करण आपसी विवाद बताया गया है। साथ ही विधि विवादित किशोर के निशानदेही पर एक अन्य विधि विवादित किशोर के पास रखे एक देसी कट्टा को भी बरामद कर शस्त्र अधिनियम के सु-संगत धाराओं में कांड अंकित किया गया।
निरूद्ध किये गये तीनों विधि विवादित किशोर को अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इस विशेष अनुसंधान दल के सदस्यों में नवीनगर पुलिस निरिक्षक विरेन्द्र प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, जिला आसूचना इकाई प्रभारी राम इकबाल यादव , पु.अ.नि राजू कुमार एवं जिला आसूचना इकाई के अन्य सदस्य शामिल थे।