जन विकास परिषद द्वारा आयोजित किया गया सम्मान समारोह
औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित अधिवक्ता संघ भवन औरंगाबाद के प्रांगण में जिले की महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था जन विकास परिषद द्वारा जिला विधि संघ औरंगाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह जी को सम्मानित किया गया। जन विकास परिषद के अध्यक्ष प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम रसिक बिहारी सिंह जी को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संबोधन के क्रम में जन विकास परिषद के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि रसिक बिहारी सिंह जी एक सामाजिक ,न्याय प्रिय एवं कानून के जानकार व्यक्ति हैं। जिला विधि संघ के अध्यक्ष चुना जाना अधिवक्ताओं के लिए खुशी की बात है। लोगों ने यह भी कहा कि जिला विधि संघ के अध्यक्ष पद पर आसीन विद्वान अधिवक्ता रसिक बिहारी सिंह जी के आने से जिला विधि संघ का भरपूर विकास होगा। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया। सम्मान समारोह के मौके पर साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी, सरपंच संघ के प्रदेश संरक्षक रविंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह,महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के पूर्व सचिव अनिल कुमार सिंह, जन विकास परिषद के उपाध्यक्ष रामजी सिंह, विष्णु धाम महोत्सव के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सत्यचंडी धाम महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, जगदीश सिंह, विनोद मालाकार, यसवंत कुमार,राम भजन सिंह उज्जवल रंजन, लाल देव प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।
What’s up, its fastidious piece of writing concerning media
print, we all know media is a enormous source of information.