
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। सोमवार की शाम सांप डंसने से एक महिला की मौत हो गई। यह मामला नवीनगर थाना क्षेत्र के दरमी खुर्द गांव की है। मृतका की पहचान उस गांव निवासी संतन प्रजापति की 34 वर्षीय महिला लालती देवी के रूप में हुईं है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात महिला अपने घर में सोई हुई थी। तभी महिला को एक सांप ने डंस लिया। इसके बाद महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक इलाज के उपरांत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज लेकर रवाना हो गए। जहां भर्ती कर महिला का इलाज किया जा रहा था, लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार की शाम महिला की गया मगध मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल लौट गए। वहीं घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है।







