– संजीव कुमार –
मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद) एक पुराना जर्जर मकान भरभरा कर गिर पड़ा जिससे घर मे रह रहे लोग बाल-बाल बच गये। घटना मंगलवार की सुबह मदनपुर प्रखंड के दक्षिणी उमगा पंचायत अंतर्गत जुड़ाही गांव का है। जुड़ाही निवासी राजन रिकियासन और महेन्द्र रिकियासन ने बताया कि उन दोनों का घर पास मे ही है। सुबह मे हल्कि बारिश हो रही थी। वे लोग अपने घर मे बैठे थे। तभी एक तेज आवाज़ सुनाई दी।जब वे लोग बाहर निकले तो देखा का उनके घर का छत भरभरा कर गिर रहा था। इसे देखते ही घर के सभी लोग बाहर निकल गये। घर मे रखे खाने – पिने का सामान, अनाज, बर्तन सहित अन्य जरूरी सामग्रियां सबकुछ गिरे हुए छत के मलबा के निचे दब गया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि उनका पुराना पक्का का मकान था। जो जर्जर हो चुका था। वे लोग मेहनत मजदूरी कर किसी तरह घर परिवार चलाते है। इस घटना के बाद वे लोग हतोत्साहित है। उनके पास रहने के लिए ना तो कोई घर बचा है और ना ही खाने के लिए अनाज।अब वे लोग कैसे जी पाएंगे। घटना की सूचना पाकर आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये।सूचना पाकर दक्षिणी उमगा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि विनय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की। उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। इधर पीड़ित परिवारों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।