क्राइमविविध

दिव्यांग युवक ने काटा अपना गला, गंभीर अवस्था में रेफर, सोईनगर गांव की घटना 

        – संजीव कुमार –
मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद) एक दिव्यांग युवक ने धारदार औजार से खुद के गले पर वार कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। घटना शुक्रवार की दोपहर मदनपुर प्रखंड के सोईनगर गांव की है।युवक का नाम रितेश कुमार है जो सोईनगर निवासी शिवधारी भुइंया का पुत्र है। हालांकि घटना का अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल उसे गंभीर अवस्था मे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है। युवक के पिता ने बताया कि वह घर पर नहीं थे। मोबाइल के जरीय सूचना मिली कि उनका पुत्र किसी धारदार वस्तु से खुद का गला काटने की कोशिश की जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है और उसके गला से खून निकल रहा है। आनन- फानन मे परिजनों के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर ईलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति मे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है।जानकारी के अनुसार उक्त युवक दोनो पैर से दिव्यांग था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।उसके बड़े भाई की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व किसी दुर्घटना मे हो गयी थी। इसके बाद युवक अपने भाभी से शादी कर अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पांच पुत्री और एक पुत्र है। इस घटना के बाद पिड़ित के घर में कोहराम मच गया है। इधर दिव्यांग की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer