औरंगाबाद। वज्रपात से एक किशोरी की मौत हो गई। दरअसल यह मामला ढिबरा थाना अंतर्गत छुछिया दुलारे की हैं। जहां खेत पर कृषि कार्य करने गई एक 18 वर्षीय किशोरी की वज्रपात के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे आनन-फानन में नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका की पहचान चना भुईयां की पुत्री जितनी कुमारी के रूप में की गई है।
वहीं इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के मुताबिक किशोरी कृषि कार्य के लिए खेत पर गई। इसी क्रम में वह वज्रपात से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद हादसे में उसकी मौत हो गई। इधर किशोरी की मौत के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है।