क्राइमविविध

ननद-ननदोई ने की मारपीट तो छत से कुदी महिला घायल 

 – संजीव कुमार – 

मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद) : ननद-ननदोई ने जब मारपीट की तो एक महिला ने जान बचाने को लेकर छत पर से कुदकर घायल हो गयी जिसे बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है। यह मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के दलेल बिगहा टोले शिवराजपुर की है। घायल महिला की पहचान दलेल बिगहा टोले शिवराजपुर निवासी अर्जुन यादव की पत्नी पूजा देवी के रूप मे हुई है। घायल महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके ननद-ननदोई और भगिना अक्सर उसके घर आकर मारपीट करते है। इसके लिए उसने शनिवार की सुबह मदनपुर थाने में शिकायत भी की हैं। जब वह अपने घर पहुंची तो वेलोग थाने जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ित महिला के पति दूसरे प्रदेश मे रहकर मजदूरी करता है। जब उसने इसका विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे। उनसे बचने के लिए महिला छत पर से कूद गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।वो किसी तरह अपने दो छोटे बच्चों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer